क्राइम वॉच

नकली नोटो के साथ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार   

Share this

नकली नोटो के साथ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार                                                                                                                                                                                          जांजगीर चापा/ पामगढ़ – पुलिस ने दो नकली नोटो के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 500-500 के कुल 172500/- रुपए, कलर प्रिंटर,पेपर कटर,मोटर सायकल एवम मोबाइल फोन को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 489 क, ख, ग,34 भादवि. के तहत कार्यवाही की गई।जानकारी के अनुसार दिनांक 09.04.23 को मुखबिर सूचना मिला की बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर निवासी भिलौनी नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है सूचना पर गवाहों को साथ लेकर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही दौरान मौके पर वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी भिलौनी मिला जिससे पूछताछ करने पर उसके कब्जे से विभिन्न सीरीज के 500 रुपए के नकली नोट 14000/- रुपए, मोबाइल रेडमी कंपनी का तथा मोटर सायकल सीजी 11ए एच 5861 को जप्त कर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो अपने साथी रामसागर बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के साथ मिलकर अपने अपने घर में 500 रुपए के नकली नोट छापकर बाजार में खपाना बताये।प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा का पर्याप्त सबूत पाए जाने पर  विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *