
शीतल दास महंत के प्रयास से बेलतरा विधानसभा के ग्राम पंचायतों में निशुल्क श्रम पंजीयन हेतु कैंप
बिलासपुर/ बेलतरा /श्याम कोरी -छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मंडल के सदस्य शीतल दास महंत ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए इस कड़ी में विभागीय मंत्री माननीय डॉ. शिव डहरिया जी लगातार अपने विभाग के योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं माननीय सुशील सनी अग्रवाल अध्यक्ष भवन सन निर्माण कर्मकार मंडल छत्तीसगढ़ शासन मजदूरों के हित में सभी हितग्राहियों को शासन की योजना के लाभ मिल सके इस दिशा पर लगातार प्रयासरत हैं जन्म से मृत्यु तक श्रमिक परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की योजना धरातल में लोगों तक पहुंचे इसी संदर्भ में शीतल दास महंत ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के निम्न ग्राम पंचायतों में निशुल्क श्रम पंजीयन कराने के लिए टीम गठित कर समय निर्धारित किया गया जिसमें क्षेत्र के मजदूर हितग्राहियों को निशुल्क पंजीयन कराने का अवसर मिलेगा साथ ही साथ शासन के द्वारा मजदूरों के हित के लिए कार्य योजना संचालित है उसे ज्यादा से ज्यादा मजदूर लाभान्वित हो सके
श्रमिक पंजीयन शिविर 10 अप्रैल 2023 से प्रारंभ किया जाएगा जिसमें 10 अप्रैल ग्राम पंचायत सेमरताल, 11 अप्रैल मंगलवार ग्राम सेमरताल, 12-13 को गढ़वट, 14 अप्रैल ग्राम पंचायत जाली, 17 अप्रैल ग्राम पंचायत लिमहा, 19,20 अप्रैल नेवसा 21 अप्रैल भिल्मी, 24, 25 अप्रैल टेकर, 26, 27 अप्रैल भाड़ी, 28 अप्रैल उचभट्टी निपनिया, 2, 3, मई बसहा, 4, 5, मई कर्मा 8 और 9 मई धौरामुड़ा, 10, 11, मई गिधौरी, 12, 15, मई सरवन देवरी, 16, बांका 17, मई कोरबी आदि पंचायतों में शिविर आयोजित किया जाएगा इस हेतु श्रीमती ज्योति शर्मा सहायक श्रम आयुक्त बिलासपुर एवं विशेष व्यास जी लेबर इंस्पेक्टर बिल्हा बिलासपुर निर्देश का टीम तैयार किया गया है जो गांव में जा जाकर निशुल्क श्रम पंजीयन के कार्य को संपादित करेंगे
