बिलासपुर/ यू मुरली राव
शिव सैनिकों द्वारा रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली
बिलासपुर मे शिवसैनको के द्वारा राम नाम का जयकारा करते हुए भगवान श्री राम जी की सुरमधुर गीतों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई शहर के लोगों ने जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया। यह शोभायात्रा प्रदेश महासचिव श्री सुनील कुमार झा जी के मार्गदर्शन और महानगर अध्यक्ष संजीव पाल एवं सभी शिव सैनिकों के सहयोग से भव्य राम नवमी शोभा यात्रा तार बहार इंदिरा चौक से गांधी चौक होते हुए देवकीनंदन चौक तक निकाली गई इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए शिवसेना प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार जी साथ में रायपुर कार्यकारणी अध्यक्ष श्री मधुकर पांडे जी, प्रदेश महासचिव श्री रेशम जांगड़े जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री लोकेश ठाकुर जी बिलासपुर में शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत एवं जनता के उत्साह को देखते हुए सभी प्रसन्न हुए। बिलासपुर से धनंजय चौहान, प्रभु वस्त्राकार, संतोष कौशल, विनय मिश्रा, यशवंत गोरख, मुकेश देवांगन, मणि शंकर शर्मा, यशवंत साहू, नवीन यादव, मनोहर रामटेके, जय सिंह चौहान, कमल पाल, राजेश पाल, खुमान सिंह,शिवप्रसाद,वेणु गोपाल, घनश्याम गडरिया, पिंटू धीवर, एवम् महिला सेना से अनामिका अवस्थी, संगीता सोनी, पूजा सिंह, रानू धुर्व, ज्योति यादव सहित अनेकों शिव सैनिक शोभा यात्रा में सामिल हुए।

