बिलासपुर/ जांजगीर चांपा/ सुधीर तिवारी-
जांजगीर- चाम्पा। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को दुष्कर्म के मामले में देर रात जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, पलाश खुद ही थाने पहुंचा।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ नैला की रहने वाली खेल शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोपी पलाश चंदेल फरार चल रहा था। साथ ही उसने सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत निरस्त होने के बाद हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी।

