प्रांतीय वॉच

कुसमी मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 43 वा स्थापना दिवस मनाया गया

Share this

कुसमी(फिरदौस आलम) भारतीय जनता पार्टी कुसमी मण्डल के शक्ति केंद्र करकली जिरहुल बुथ क्र. 124 में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकताओ के द्वारा 43 वा स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्य क्रम के दौरान पार्टी की रीति नीति और पार्टी के इतिहास के बारे मे लोगो को बताया गया साथ ही साथ आने वाले समय मे पार्टी के कार्य को कैसे गती दिया जाए,उस पर चर्चा किया गया,पार्टी के महा पुरुषो के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर सभा समाप्त किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उदेश्वरी पैंकरा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवम जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह, जिला मंत्री एवम जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा मुनि निकुंज, कुसमी भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष अशोक सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य उमेशवर ओझा, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष सोभनाथ भगत, अ जा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक सोनवानी, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ गोवर्धन पैंकरा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रितम गुप्ता, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरेंद्र पैंकरा एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *