कुसमी(फिरदौस आलम) जिला सहकारी बैंक रामानुजगंज में स्थानीय विधायक बिरास्पति सिंह के द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मार पीट किया जाना बहुत ही दुर्भाग्य जनक है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है, अगर बैंकिंग व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी है, तो सत्ता पक्ष के विधायक होने के नाते व्यवस्था बनाना वृहस्पत सिंह का फर्ज है, कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्री विधायक अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए दबाव बनाते हैं, और मार पीट करते हैं, इस घटना के कारण सरगुजा संभाग के बैंक कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं, हम इनकी मांगों का आम आदमी पार्टी की ओर से समर्थन करते हैं।
इस हड़ताल के कारण आम जन और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बैंक कर्मचारियों को सुरक्षा दी जाए, और वृहस्पत सिंह के ऊपर अपराध दर्ज किया जाए, और विधायक पद से अयोग्य घोषित किया जाए।