Entertainment

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

Share this

वाराणसी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *