कुसमी(फिरदौस आलम) सामरी विधानसभा के ग्राम पंचायत धनजी में ग्रामीनो के बीच पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य अंकुर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए हर संभव समस्या दूर कराने का भरोसा दिलाया।
आपको बता दे की ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह से मिलकर ग्राम पंचायत में पानी, बिजली, सड़क तथा राशन कार्ड,पेंशन संबंधित समस्याओं को बताते हुए,पंचायत में व्याप्त मूलभूत समस्या दूर करते हुए, सुविधा बहाल कराने की मांग की।
अब देखने वाली बात यह है कि जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह कितनी तत्परता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को हल करा पाते हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच संजय बिझवार, पंच प्रदीप , दयाशंकर , प्रिंस सिंह , महावीर सिंह , नवीन यादव सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने गांव जाकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

