प्रांतीय वॉच

बलरामपुर जिला मुख्यालय में पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Share this

ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत के समस्त शासकीय कार्य होंगे बाधित।

आफताब आलम

बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के हाट बाजार में प्रदेश संगठन के आह्वान पर, ग्राम पंचायत के सचिव ने अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर बलरामपुर जिले के समस्त ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से प्रारंभ हो गया है। ग्राम पंचायत सचिव के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से,ग्राम पंचायत के शासकीय कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गए हैं। ग्राम पंचायत सचिवो ने काम बंद,कलम बंद आह्वान कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर डटे हुए हैं।
आज प्रथम दिन पंचायत सचिव संघ के हड़ताल पर सचिव संघ के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष,ब्लाक सचिव,ब्लाक कोषाध्यक्ष,के साथ पंचायत सचिव रतन सिंह,उत्तम समादार,जोगेंद्र गुप्ता,दिलीप गुप्ता,परमानंद यादव,लल्लू यादव,गोपाल यादव,राघवेंद्र सिंह,रोशन गुप्ता,शंकर सिंह,उदय यादव, बुदई खान सहित समस्त पंचायत सचिव उपस्थित नजर आए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *