रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म रहा सारंगढ : मौसम विभाग

Share this

रायपुर । राजधानी सहित प्रदेशभर में इस सप्ताह मौसम के करवट लेने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश के बस्तर और दुर्ग, रायपुर संभाग में बदली के साथ-साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जाहिर की गई है।

एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। जिसके असर से कुछ जिलों में बारिश और आंधी तूफान से लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली है।केद्रीय मौसम विभाग ने बताया कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान बारिश व आंधी-तूफान का दौर जारी है। इसके अलावा, दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

इस हिसाब से अगले छह दिनों तक विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में 14-16 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की दिशा सोमवार को उत्तर उत्तर पश्चिम की ओर हो सकती है।

इसके कारण अगले 24 घंटे प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। किंतु बढ़ोतरी का क्रम लगातार बना रहेगा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सारंगढ का 37.8 दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी का पारा 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *