रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री से सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Share this

रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार शाम उनके निवास कार्यालय में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को रायपुर में 18 मार्च को एक निजी होटल में आयोजित होने वाले चेट्रीचंड्र उत्सव होजमालो 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया।  मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चेट्रीचंड्र उत्सव होजमालो 2023 के पोस्टर का विमोचन भी किया।इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ विंग के अध्यक्ष  ललित जयसिंह, कार्यक्रम संयोजक  अनिल जोतसिंघानी, विक्की लोहाना, प्रवीण सुंदरानी,  गौतम रेलवानी एवं महेश आर्य मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *