रायपुर वॉच

CG Weather Alert : छत्‍तीसगढ़ में बदलना शुरू हुआ मौसम का मिजाज, बढ़ने लगा तापमान

Share this

रायपुर। CG Weather Alert : छत्‍तीसगढ़ में होली के बाद अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल ने लगा है। दोपहर की धूप अब चुभने लगी है। रात में भी तापमान बढ़ने से उमस में बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर सहित प्रदेशभर के सभी क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों का तापमान सामान्य से अधिक है। सबसे ज्यादा तापमान महासमुंद में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम तापमान कबीरधाम जिले में 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें प्रदेश के कई शहरों में तापमान में बढ़त देखी जा रही है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री तक दर्ज किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *