रायपुर वॉच

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को दी होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं:

Share this

आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण का महापर्व होली सद्भावना से पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।सभी मिलजुल कर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं:महापौर

तापस सन्याल

दुर्ग/ 6 मार्च। दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण का महापर्व होली सद्भावना से पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी मिलजुल कर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। दुर्ग शहर में भी शांति और अमन का वातावरण बना रहे इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने निगम के कर्मचारी-अधिकारियों को भी होली पर्व के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शहरवासियों के मंगल की कामना भी की है। इसके साथ ही महापौर ने होली पर्व के अवसर पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में इस दिन पानी मिले इसके लिए उन्होंने जल कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील भी की है कि पानी की महत्ता को देखते हुए इसका सदुपयोग करते हुए पानी का उपयोग करें।जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *