रायपुर वॉच

होम गार्ड के लिए सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट 2023 घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को सीधा डबल कर 50 हजार रूपए करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बेटियों की शादी के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती थी.

दरअसल राज्य में कई वर्षो से कन्या विवाह योजना चल रही है. गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों में शादी के लिए सरकार की तरफ से 15 हजार रुपए मिलता था. लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सहायता राशि को 25 हजार कर दिया था और अब इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को आवेदन करने के बाद ही सहायता राशि मिलती है.

बजट की प्रमुख घोषणाएं

0 शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी।

0 25 सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा।

0 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी।10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा

0 मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि मध्यान भोजन के रसोईया का 1800

0 ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा

0 राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि

0 मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपए किया गया

0 रीपा की शहरी क्षेत्र में भी होगी स्थापना

0 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे

0 नवा़ रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो।

0 मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज।

0 उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में सेंटर ऑफ एक्सलेंस की होगी स्थापना।

0 5 नए जिलों में उप-संचालक कृषि कार्यालय की स्थापना।

0 धमधा में शास बीज प्रसंस्करण केंद्र हेतु प्रावधान।

0 पशु चिकित्सा दतरेंगा रायपुर में राज्य पशु चिकित्सा के लिए प्रावधान।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *