देश दुनिया वॉच रायपुर वॉच

ब्रेकिंग न्यूज : कांग्रेस नेता पवन खेरा को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारा, कांग्रेस नेताओं का एयरपोर्ट पर हंगामा

Share this

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट (indigo flight) को सीआरपीएफ के अधिकारी ने रोकवा दिया। कहा गया, कांग्रेस नेता (Pawan Kheda) पवन खेड़ा जी को नोटिस देना है। ऐसे में उनको नोटिस देने के लिए सीआरपीएफ के अधिकारी पहुंचे। बता दें, इसी फ्लाइट से केसी वेणुगोपाल सहित अन्य बड़े राष्ट्रीय नेता भी आने वाले थे।

इसकी सूचना मिलने पर वहां मौजूद नेताओं ने आरोप लगाया, जब भी कांंग्रेस अधिवेशन आदि की तैयारी करती है, तो उन्हें साजिश के तहत रोक दिया जाता है। कहा, ईडी की नोटिस थामने और उनके यहां छापे मारने जैसी द्वेष पूर्ण कार्रवाई कराई जा रही है। जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

आक्रोशित नेताओं ने दिल्ली एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे हैं। इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सभी राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं को रोकने जाने की साजिश का आरोप लगाया जा रहा है। बहरहाल, इस कार्रवाई के चलते सियासी तूफान आ गया है। इधर, इसके विरोध में कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी करने लगे हैं। बता, कांग्रेस का यहां 85वां अधिवेशन होने जा रहा है। जिसमें देश के सभी राज्यों से 15 हजार पदाधिकारियों के आने की खबर है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *