प्रांतीय वॉच

ईडी कार्यवाही के विरोध में सामरी युवक कांग्रेस द्वारा नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया

Share this

कुसमी(फिरदौस आलम) भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं पर हुए ईडी की कार्यवाही के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार आज सामरी युवा कांग्रेस के द्वारा नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
युवा कांग्रेस के मिथलेश गुप्ता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ईडी का पुतला दहन करके प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा तथा छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से भाजपा गबरायी हुई है और नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं के इसारे पर ED छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ को परेशान कर रही है। पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस इसका विरोध कर रहे है।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुसमी बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की और नरेंद्र मोदी व ED का पुतला दहन किया।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय गुप्ता, युका प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, युका सामरी उपाध्यक्ष मुदस्सिर इराकी, प्रदेश सदस्य सोनू अली, NSUI सामरी अध्यक्ष राशिद आलम,संदीप निकुंज, पार्षद वाहिद अली, पार्षद ललित निकुंज, युका साथी ओसामा खान, मिथलेश गुप्ता,विक्रम गुप्ता, ससित कुजूर, इमरोज अंसारी, शमसाद आलम,मेघनाथ, मार्यानुस आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *