प्रांतीय वॉच

Maha Shivratri 2023 : धर्म नगरी के त्रिवेणी संगम में भक्तों ने किया पुण्य स्नान, भगवान कुलेस्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांग आशीर्वाद…

Share this

राजिम। Maha Shivratri 2023 : धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित भगवान कुलेस्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तड़के सुबह से हजारों के तादात मे श्रद्धालुओं का जन शैलाब उमड़ी हुई है।

प्राचीन मान्यता व किदवंती अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवाश काल के दरमियान राजिम नगरी के त्रिवेणी संगम नदी माता सीता रेत के बालुओ से शिव लिंग का निर्माण किये थे। जिसके चलते प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि पर्व तक श्रद्धालुओं का शैलाब उमड़ने लगता है।

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आज तड़के सुबह सवा लाख दिप प्रज्ज्वलित कर पंडितों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण कर भोले नाथ के विशेष साज सज्जा के साथ पूजा अर्चना किया गया। सुबह की आरती पुजारियों द्वारा किया गया। मान्यता है कि प्राचीन शिवालय में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। जिसे लेकर अंचल सहित प्रदेश भर के श्रद्धालुओं के आने के साथ ही प्रतिवर्ष विदेशी शैलानि भी राजिम का आलौकिक नजारा देखने पहुंचते है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *