प्रांतीय वॉच

भाजपा नेताओं के हत्या को लेकर, बलरामपुर में भाजपा के लोगों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया

Share this

आफताब आलम
बलरामपुर/ बलरामपुर जिला मुख्यालय में प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जयसवाल के नेतृत्व में प्रदेश में सिलसिलेवार हो रहे भाजपा नेताओं की नक्सलियों द्वारा किए गए,हत्या के विरोध में करीब दो घंटे का चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में सिलसिलेवार भाजपा नेताओं की नक्सलियों ने हत्या की है, जिससे आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के विरोध में,पूरे प्रदेश भर में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। जिसके तहत बलरामपुर जिला मुख्यालय के चांदो चौक पर भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के जिला पदाधिकारियों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य  उद्देश्वरी पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी, मुकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, दीनानाथ यादव, कृष्णा गुप्ता, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता चांदो चौक पर बैठकर चक्का जाम करने तथा विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *