प्रांतीय वॉच

भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के निवास पहुँचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Share this

तापस सन्याल

भिलाई-भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के स्मृति नगर स्थित निवास में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पहुँचे ! ब्रजेश बिचपुरिया एवं परिवार ने रघुवर दास एवं उनके साथ पधारें उनके परिवार का अभिनंदन स्वागत किया!

स्मृति नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास का भव्य आतिशबाजी के साथ फूल माला,ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत अभिनंदन किया!

रघुवर दास ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम पूछा !
छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के क्रियाकलापों की जानकारी कार्यकर्ताओं से ली जब कार्यकर्ताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ भय,भ्रष्टाचार,नक्सलवाद,लूटतंत्र,बेरोज़गारी से जूझ रहा है! जब कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के बदहाली की व्यथा कही तब जनहित के मुद्दों को प्रखरता,मुखरता से उग्र आंदोलन,जंगी प्रदर्शन कर संघर्ष करने हेतु प्रेरित किया! जब बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष करेगा तब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार 2023 में पुनः बनेगी!
इस अवसर पर जिला महामंत्री द्वय योगेन्द्र सिंह , प्रेमलाल साहू ,कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ,राजू श्रीवास्तव,मंत्री विजय जैसवाल,पूर्व महापौर निर्मला यादव,उपाध्यक्ष मिथिला खिचारिया,नेहरू नगर पार्षद चंदेश्वरी बांधे,स्थानीय पार्षद मुकेश अग्रवाल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा,महामंत्री रितेश सिंह,सौरभ चटर्जी,भूपेश द्विवेदी,सुभाष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास का स्वागत किया

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *