रायपुर वॉच

शातिर ने बनाया डॉ. रमन सिंह के नाम का फेक प्रोफाइल, FB के जरिए मांग रहा पैसे…

Share this

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का “फेसबुक” में किसी ने फर्जी अकाउंट बना लिया है। उस अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहा है। आरोपी उस अकाउंट से अब लोगों से पैसा की मांग कर रहा है। इसका खुलासा खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट के द्वारा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर ने अपनी फेसबुक पर लिखा कि- फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आये और ऑनलाइन ठगी से बचें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *