नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र (Budget Session 2023) का आज चौथा दिन है. देश का बजट पास होने के बाद संसद के बजट सत्र में हंगामा जारी है. आज यानी शुक्रवार को भी अडानी मामले और चीन के मुद्दे पर संसद में हंगामा होने के आसार हैं. संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी, मगर संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद दिन में कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. बजट सत्र के चौथे दिन यानी आज भी कई अहम प्रस्ताव पेश होने हैं. मगर अडानी हिंडनबर्ग मामले पर विपक्ष के तेवर को देखते हुए आज भी हंगामे के आसार हैं. बता दें कि इससे पहले तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने दोनों सदनों में हंगामा कर दिया था. दोपहर दो बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्षी सांसद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज यानी 3 फरवरी को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. तो चलिए जानते हैं संसद के बजट सत्र से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स…
Parliament Budget Session LIVE: संसद में आज भी गूंजेगा अडानी मुद्दा, विपक्ष का सरकार को अल्टीमेटम- बात मानिए, वरना करेंगे प्रदर्शन

