देश दुनिया वॉच

राहुल और प्रियंका गांधी ने खीर भवानी दुर्गा मंदिर में की पूजा अर्चना

Share this

श्रीनगर  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार कश्मीर घाटी के गांदरबल के तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी दुर्गा मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर मां का आशीर्वाद लिया और देश की एकता व समृद्धि की मंगलकामना की।

सोमवार को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत के उदार और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार को बचाना है। उन्होंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश के लोगों के लिए की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *