प्रांतीय वॉच

गर्लफ्रेंड को बंधक बना बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने दरिंदों को किया गिरफ्तार…

Share this

कोंडागांव : एक युवती के साथ उसके प्रेमी और तीन अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। लड़की के बॉयफ्रेंड ने लड़की को 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत कर अपने हवस का शिकार बनाया गया। आरोपियों के कब्जे से छुटने के बाद पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने इसमें शामिल सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना कोंडागांव जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को गैंगरेप पीड़ित युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। युवती ने पुलिस को बताया कि जिले के देवडोबरा का रहने वाला राजेश सोरी से उसकी गहरी दोस्ती थी। 24 जनवरी की रात राजेश उसके घर आया था। शादी में जाने की बात कहकर वह उसे घर से अपनी बाइक में बिठाकर शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। इसी बीच झांसे में लेकर गांव में ही स्थित अपने खेत में आरोपी राजेश गर्लफ्रेंड को लेकर चला गाया।

जहां खेत में बने मचान पर उसने लड़की के साथ रेप किया। रातभर युवती को मचान में बंधक बनाकर रखने के बाद दूसरे दिन सुबह आरोपी ने अपने तीन अन्य साथी नमाजी मंडावी, साधु राम सोरी और बंशीलाल कोर्राम को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद चारों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पीड़ित लड़की को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। आरोपियों के कब्जे से छुटने के बाद पीड़ित लड़की जब युवती 25 जनवरी को घर पहुंची,तो उसने अपने साथ हुए गैंगरेप की घटना की जानकारी परिजनों को बताया। 26 जनवरी को कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *