देश दुनिया वॉच

अस्पताल में भीषण आग लगने से डॉक्टर दंपति सहित 6 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

Share this

झारखंड। धनबाद में एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया गया। आग के चपेट में आने से दो डॉक्टरों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, मालिक का भतीजा सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारा देवी शामिल हैं।

रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में स्थित नर्सिंग होम के स्टोर रूम में देर रात करीब दो बजे आग लग गई। स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से नर्सिंग होम के मालिक और उनकी पत्नी सहित कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

हादसे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने टवीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ विकास और डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *