छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर युवा कांग्रेस कुसमी ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया तथा संसदीय सचिव सामरी विधायक चिंतामणि महाराज का जन्मदिन केक काटकर मनाया
आफताब आलम
बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची छोटी गौरलाटा पर युवा कांग्रेस कुसमी ने युका प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, यूंका सामरी विधानसभा उपाध्यक्ष मोदस्सीर इराकी तथा युका पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।
लोकप्रिय विधायक चिंतामणि महाराज जी के जन्मदिन के अवसर छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची छोटी गौरलाटा पर युवा कांग्रेस ने केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा उपाध्यक्ष मुदस्सर इराक़ी, महिला कांग्रेस कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष रीना गुप्ता, युवा कांग्रेस कुसमी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, सतवंत यादव,मुकेश यादव,किरण सेमरिया ,खुशबू ,गीता सेमरिया,जसीनता ,आरती ,ओम प्रकाश विश्वकर्मा,प्रमोद नगेशिया,
अशोक नगेशिया उपस्थित रहे।


