देश दुनिया वॉच

रामबन से शुरू हुई आज की पदयात्रा, राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे कई नेता और कार्यकर्ता…

Share this

कश्मीर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में लगातार जारी है. राहुल गांधी आज रामबन से पदयात्रा पर निकले है. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचकर संपन्न होगी. भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेस पार्टी देशव्यापी आयोजन की तैयारी में है.

कांग्रेस सांसद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर राहुल गांधी 30 जनवरी को सुबह 10 बजे श्रीनगर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर तिरंगा फहराएंगे. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पार्टी अध्यक्ष की ओर से व्यक्त भावनाओं का अनुसरण करते हुए कांग्रेस की सभी प्रदेश समिति, जिला समिति, ब्लॉक कमेटी भी 30 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *