प्रांतीय वॉच

जैनुल बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष

Share this

संतोष ठाकुर
••••••••••••
तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद द्वारा शेख जैनुल को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का मुंगेली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर शेख जैनुल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है वे पार्टी के विश्वास को कभी डिगने नहीं देंगे और अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए अल्पसंख्यक वर्ग में भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व कायम रखेंगे। साथ ही संगठन का तेजी से विस्तार करते हुए इसमें और भी नए नए लोगों को जोड़ने के लिए भरपूर प्रयत्न करेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *