प्रांतीय वॉच

शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में शिक्षा के विस्तार के साथ व्यक्तित्व का विकास : अशोक

Share this

बिलासपुर/सीपत (कमलेश लव्हात्रे)l वैदिक महाविद्यालय व वैदिक विद्यालय हिंदी माध्यम सीपत के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों क राजिम स्थित राजीव लोचन मंदिर जतमई घटारानी स्थित देवियों का दर्शन कराया गया। वही वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चम्पारण्य का भ्रमण कराया गया। जिसमे छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दर्शन कर देवियों से सुख शांति व सद्बुद्धि देने की प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा। जतमई व घटारानी का भ्रमण कर बच्चों ने मनोरंजक दृश्य का आनंद लिए। इसके अलावा अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां जुटाई। बाहरी वातावरण लोक संस्कृति वेशभूषा पशु पक्षी देवी मंदिरों से सम्बंधित छोटी छोटी जानकारियां एकत्र की। विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिला। संस्था सचिव अशोक श्रीवास व खेल शिक्षक इमरान अली ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में शिक्षा के विस्तार के साथ व्यक्तित्व का विकास होता है। शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में मन मे एक अनुभूति जागृत होती है। उस स्थान के इतिहास शिष्टाचार व प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से समझते है। इस दौरान असिस्टेंट प्रो. हिमांशु गुप्ता रूखमणी चौधरी हिंदी माध्यम के शिक्षक श्रीमती सरस्वती कुंभज सबाना खान सहित शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *