कुसमी(फिरदौस आलम) भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाया गया है l
भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद अंकुश सिंह के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया l
आपको बता दें कि अंकुश सिंह जिला पंचायत सदस्य भी ही वही भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने से संगठन ने भरोसा जताते हुए अंकुश सिंह को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनए गए हैं l
अंकुश सिंह कुसमी नगर में पहुंचे जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया,बाइक रैली निकालकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए l
स्वागत कार्यक्रम में मुख्यरूप से पार्षद आनन्द जायसवाल, भाजपा अल्पसंख्यक पदाधिकारी नारुल्लाह अंसारी,अशोक सोनी, हरी शंकर सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे l