रायपुर वॉच

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गली मोहल्ले में मांगने निकले छेरछेरा, बोले- माई कोठी के धान ल हेरते हेरा

Share this

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छेरछेरा पुन्नी पर्व पर शुक्रवार को मठपारा की सड़कों में छेरछेरा मांगने निकले। लोगो ने घरो से निकलकर मुख्यमंत्री को दान स्वरूप धान चावल का दान दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई देते हुए, कहा कि- हमने सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दी है, मुख्यमंत्री निवास में सभी त्योहारों मनाते हैं।

किसान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं, छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है। अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है। दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *