रायपुर वॉच

खराब मौसम की वजह से हवाई यात्री नागपुर में फंसे, राजधानी में फ्लाइट लैंडिंग की अनुमति नहीं

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं खराब मौसम के कारण राजधानी में एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। सभी यात्रियों को नागपुर ले जाया गया। आधे घंटे से यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। जब तक मौसम साफ नहीं होता, उन्हें उड़ान की इजाजत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 9.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। 11.30 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन यहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। फिलहाल सभी यात्री नागपुर में फंसे हुए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *