रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाम यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित ‘कृषि पंचांग 2023’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने इसके प्रकाशन पर विश्वविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इसे किसानों की खेती-किसानी संबंधी जानकारी के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि पंचांग 2023 का विमोचन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक हितैषी नीतियों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ कृषि विकास की ओर निरंतर अग्रसर है।