रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर जताया दुःख, कहा -माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर दुःख जताया। ट्वीट कर कहा – माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है। इस शोक की घड़ी में ईश्वर@narendramodiजी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दे।

PM मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे

यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। यहीं उनकी मां की पार्थिव देह रखी गई है। हीराबा की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरू होगी और सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *