कुसमी(फिरदौस आलम)/सामरी विधान सभा के कुसमी ब्लॉक में कांग्रेसयो द्वारा आज कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने केक काटकर तथा बाइक रैली निकालते हुएअपनी खुशियां जाहिर की है ।
इस अवसर पर संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने उपस्थित लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार के चार सालों का विकास कार्यों के उपलब्धियों को बताते हुए कांग्रेस के रीति नीति से अवगत कराया ।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी गोवर्धन सिंह,जनपद अध्यक्ष हुमनत सिंह,विधायक प्रतिनिधि राशिद आलम, अल्पसंख्यक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोनू अली तथा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता भी उपस्थित रहे।


