प्रांतीय वॉच

बलरामपुर जिला मुख्यालय के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अववस्था से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

Share this

आफताब आलम / बलरामपुर/ बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं जिसकी सुध लेने की फुर्सत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के रीजनल को भी नहीं है |
आपको बता दें कि जिले के दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में अक्सर पासबुक प्रिंट मशीन खराब होने से खाताधारकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है |
वही ग्रामीण बैंक में पदस्थ कर्मचारी भी ग्राहकों के साथ संतोषजनक जवाब न देते हुए,अव्यवहारिक तरीके से पेश आते हैं,जिससे भी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है, बैंक में बैठे कर्मी ग्राहकों को सही सलाह तक नहीं देते हैं,इस अव्यवहारिक व्यवस्था से जहां एक और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बलरामपुर के ग्राहकों में निराशा हाथ लग रही है, वही छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक बैंक में लेनदेन करने से कतरा रहे हैं, यही स्थिति छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बलरामपुर के बैंक कर्मियों का रहा तो अधिकांश ग्राहक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बलरामपुर के ब्रांच से अपना खाता अलग कर लेंगे |
अब देखने वाली बात यह है कि क्या खबर प्रकाशन के बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बलरामपुर का सुध लेने की फुर्सत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के रीजनल को भी है या नहीं |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *