देश दुनिया वॉच

Shocking News : पेंसिल के छिलके ने ली 6 साल की मासूम की जान, कारण ऐसा की हो जाएंगे हैरान

Share this

उत्तर प्रदेश : Shocking News : UP के हमीरपुर जिले में एक मासूम बच्ची की मौत पेंसिल के छिलके कारण हो गई। जानकारी के अनुसार कक्षा पहली में पढ़ने वाली 6 साल की छात्रा के गले में पेंसिल का छलका फंस गया जिससे उसका दम घुट गया। जिससे बच्ची की मौत हो गई।कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव में रहने वाले नंदकिशोर ने बताया कि बुधवार शाम उनका बेटा अभिषेक (12), और बेटियां अंशिका (8) और अर्तिका (6) छत पर पढ़ाई कर रहीं थीं। होमवर्क करने के लिए अर्तिका कटर मुंह में दबा कर पेंसिल छील रही थी। पेंसिल का छिलका उसके मुंह में जाकर सांस नली में फंस गया। इसके बाद मासूम बच्ची जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *