प्रांतीय वॉच

जन मुक्ति मोर्चा रोजगार की मांग को लेकर BSP प्रबन्धन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

Share this

दलीरजहरा इमरान/मुस्ताक:-हितकसा डेम पर कार्यरत ठेका श्रमिको ने जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के बैनर तले BSP प्रबन्धन के खिलाफ दिनाँक 14/12/22 दिन बुधवार से दल्ली माइंस के गेट न एक के सामने स्थाई 12 माह रोजगार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे है, यह आंदोलन करी पंडाल पर ही खाना खाना रात को सोना 24 घण्टे डटे हुए है!*
दल्ली माइंस के हितकसा डेम लाल पानी युक्त लाल फाइनस को निकालने का काम स्थानिय BSP प्रबन्धन द्वारा ठेका पद्धति से किया जा रहा है यह कार्य विगत कई वर्षों से चल रहा है जिसमे काम करने वाले ठेका श्रमिकों को 06 माह काम दिया जाता हैं और 06 माह बेरोजगार कर दिया जाता हैं इसी 06 माह के काम को स्थायी 12मासी किया जाए, क्योंकि इस 06 माह के काम के कारण वे और किसी दूसरे अन्य जगहों पर काम मे नही जा पाते… 06 महीना बेरोजगार होने के कारण सभी ठेका मजदूरों का आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो जाता है, जिसके कारण आनेको परेशानीयो का सामना सभी ठेका श्रमिको को करना पड़ता है…। इसी कारण सभी हितकसा के ठेका श्रमिको को स्थाई 12 मासी काम दिया जाए की मांग को लेकर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में हितकसा डेम के ठेका श्रमिक धरना प्रदर्शन कर अपनी जायज मांग की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण कर रहे है।…

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *