देश दुनिया वॉच

गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष…प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य मुलाकात

Share this

गुजरात की राजधानी गांधी नगर में आयोजित गुजरात प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री व मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल गुजरात पहुंचे, जहाँ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कार्यक्रम स्थल पर सौजन्य मुलाकात की । पीएम मोदी ने चंदेल से उनके कुशलता की जानकारी ली, साथ ही सभी अतिथियों से सौजन्य मुलाकात की।

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, छ.ग. प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी ओम माथुर सहित देश के अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री, अनेक केन्द्रीय मंत्री तथा देश के अनेक राज्यों से आये विधान सभा व विधान परिषद् के नेता प्रतिपक्ष शामिल रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *