प्रांतीय वॉच

कुसमी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सामरी पंचायत सचिव के लापरवाही से सेड निर्माण अधूरा

Share this

सामरी पंचायत में चल रहे घटिया निर्माण एवं अधूरे कार्य के सुध लेने की फुर्सत जनपद पंचायत कुसमी में बैठे अधिकारी कर्मचारी को नहीं है

कुसमी(फिरदौस आलम) कुसमी/ बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सामरी पंचायत सचिव के लापरवाही से बाजार सेड निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है, जिसकी सुध लेने की फुर्सत जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी नहीं है |
आपको बता दें कि जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत सामरी हाट बाजार में पंचायत के द्वारा बनाए जा रहे हैं शेड निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिस निर्माण कार्य की सुध लेने की फुर्सत जनपद पंचायत में बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी नहीं है |
हमारे प्रतिनिधि फिरदौस आलम से चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत सामरी के ग्रामीण जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि, ग्राम पंचायत के द्वारा हाट बाजार में शेड निर्माण कराया जा रहा था, जो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, ग्राम पंचायत सचिव- सरपंच की लापरवाही की वजह से शेड निर्माण कार्य वर्षों बाद भी पूरा हो नहीं सका है, अधूरे निर्माण कार्य का जनपद पंचायत में बैठे अधिकारी भी कभी संज्ञान नहीं लेते है, जिस उद्देश्य के तहत लाखों रुपए की लागत से बनने वाले हाट बाजार शेड निर्माण अधर में लटका हुआ है, पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य अधूरा तथा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है |
अब देखने वाली बात यह है कि क्या खबर प्रकाशन के बाद जनपद पंचायत में बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्राम पंचायत सामरी में अधूरा निर्माण कार्य एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी निर्माण कार्यों की जांच कर दोषी सरपंच- सचिव पर कोई कार्यवाही करवाते भी है या नहीं |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *