प्रांतीय वॉच

चरित्र पर संदेह के चलते प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार

Share this

धमतरी : जिले के मगरलोड तहसील ऑफिस के पास प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी है। प्रेमिका रेशमी साहू (26 वर्ष) शादीशुदा थी, जो पति के छोड़ देने के बाद अपने मायके में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, रेशमी साहू वार्ड क्रमांक 15 मथुरा नगर मगरलोड में रहती थी, जहां वो अपनी चाय की दुकान लगाती थी। खिसोरा के रहने वाले शत्रुघ्न साहू का उसकी चाय की दुकान में आना-जाना था। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और उनमें प्रेम संबंध बन गया। इस बीच शत्रुघ्न को अपनी प्रेमिका रेशमी के चरित्र पर संदेह था। उसे लगता था कि उसका अवैध संबंध अन्य लोगों के साथ भी है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

सोमवार शाम को इसी बात पर दोनों का विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने रेशमी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर आरोपी फरार हो गया। लोगों ने महिला को मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण रेशमी की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न साहू को गिरफ्तार कर, उससे पूछताछ की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *