प्रांतीय वॉच

युवक ने चचेरी बहन के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

Share this

महासमुंद। बागबाहरा खरियाररोड रेलवे मार्ग पर सिवनीकला रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। दोनों मृतक चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे कोमाखान पुलिस को उक्त घटना की जानकारी मिली थी।

जिस पर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि घटना कोमाखान से आगे सिवनीकला रेलवे स्टेशन के फाटक के पास घटित हुई है। शुक्रवार रात किसी ट्रेन के सामने मृतक लोकेश साहू (22) अपनी 15 वर्षीय चचेरी बहन के साथ एक ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है। मृतक लोकेश शादीशुदा बताया जा रहा है. उसका एक पुत्र भी है।

वही मृतिका लोकेश की चचेरी बहन है और ग्राम में ही कक्षा 9वीं की छात्रा थी। चूंकि दोनों मृतकों के बीच भाई-बहन का रिश्ता था इसलिए पुलिस भी दोनों की आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रही है। बहरहाल, पुलिस जांच के बाद ही दोनों की आत्महत्या का कारण सामने आ पाएगा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *