रायपुर वॉच

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगातें, भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा और नगर पंचायत बनाने सहित की अन्य घोषणाएं

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लगातार लोगों की समस्या सुन रहे है और आम जनता को सौगातें दे रहे है। वहीं ग्राम भंवरपुर, विधानसभा सरायपाली में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई घोषणाएं की गई। जिसमें सीएम बघेल ने ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाने, भंवरपुर को उप तहसील बनाने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं-

1. ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

2. भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा।

3. भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलवाई जायेगी।

4. पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जायेगा।

5. भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी।

6. भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।

7. भंवरपुर में ओपन जिम खोला जायेगा।

8. भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया जायेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *