प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

Bhet Mulakat : क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, CM भूपेश बघेल ने देवभोग में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Share this

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात (Bhet Mulakat) के लिए गरियाबंद जिले के अंतिम छोर एवं ओड़िसा राज्य की सीमा पर बसे देवभोग के मिनी स्टेडियम ग्राऊंड हेलीपैड पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ देवभोग में भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमने 2500 रुपए धान का मूल्य देने का किसानों से वादा किया था, लेकिन अब हम किसानों को अपने वादा से ज्यादा 2640 रुपए धान का मूल्य दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवभोग के आडपाथर जलाशय से 5 गांव को सिचाई के लिए पानी देने के कलेक्टर को दिए निर्देश।

देवभोग में लघु वनोपज उत्पाद,ग्रामीण फूड पार्क की स्थापना

केन्द्र में 11 महिला स्व-सहायता समूह शामिल होंगे। लगभग 150 महिलाएं सीधे केन्द्र से जुड़ेंगी। 16 हजार से अधिक संग्राहक परिवार उच्च आय प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगे छ.ग.राज्य उद्योग विकास निगम द्वारा ग्रामीण उद्यम पार्क की स्थापना 7.42 करोड़ की लागत से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

1.देवभोग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।

2. झाखरपारा को उप-तहसील बनाने की घोषणा।

3. देवभोग कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन बनाने की घोषणा।

4. देवभोग के बालक स्कूल के भवन का जीर्णोद्धार की घोषणा।

5. ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

6. देवभोग में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा।

7. कोष्टा मुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा।

8. ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 30 लाख देने की घोषणा।

9. बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा।

10. सरदापुर आईटीआई का नाम अमर शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने की घोषणा।

11. ग्राम मूंगिया और झखरपारा में पुल निर्माण की घोषणा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *