प्रांतीय वॉच

4 नवजात बच्चों की हुई मौत, निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Share this

अंबिकापुर। के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 नवजात बच्चों की मौत के मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड का आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा ड्यूटी के दौरान मौजूद रहे डॉक्टरों सहित ड्यूटी रोस्टर नहीं दिखाने पर नाराजगी जताई.

दरअसल- अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती देर रात SNCU वार्ड के बिजली पैनल खराब होने से 2 बार लाइट गुल होने की बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी मानी है. एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों सहित मेडिकल कॉलेज डीन कि आधे घंटे से अधिक चली बैठक में निर्णय लिया गया है कि 48 घंटे के अंदर जो भी दोषी हो उस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *