संतोष ठाकुर
तखतपुर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वेशभूषा और केश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए प्राचार्य नरेश दुबे ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाएं छात्रों के मानसिक विकास में सहायक होती हैं। जब हम अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। तो हमारे सोचने और समझने की क्षमता का विकास होता है। इसलिए स्वस्फूर्त भाग लेना चाहिए, विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने से मन की हिचक भी दूर होती है। व्याख्याता हुप सिंह क्षत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि वेशभूषा के माध्यम से हम उन महापुरुषों के चरित्र का चित्रण करते हुए। उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं। उनके जीवन से सीख लेते हैं कि किस तरह से उन्होंने समाज के विकास में अपना योगदान देते हुए लोगों को सीख दी है। संचालन व्याख्याता जितेंद्र शुक्ला और आभार प्रदर्शन रश्मि मिश्रा ने किया। विद्यालय में वेशभूषा और केश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। छात्राओं ने छत्तीसगढ़ महतारी, महारानी लक्ष्मीबाई, चिकित्सक,सहित अन्य पात्रों के वेश धारण कर संदेश दिए। केश सजा मे भी छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मीनाज खान, बी आर सूर्यवंशी, कामिनी गुप्ता, स्वीटी सिंह, दिव्या मिश्रा, दीक्षा पांडे, मयंक यादव, पुष्पेंद्र दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।