रायपुर वॉच

CG Accident : दर्दनाक सड़क हादसे में नाबालिग समेत दो की मौत, 6 घायल, 4 की हालत गंभीर

Share this

रायपुर। रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर धरसीवां के सड्डू गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार टाटा एस में सवार होकर आठ लोग केटरिंग का काम कर खरसिया से रायपुर वापस आ रहे थे। तभी सिक्स लाइन पर सड्डू पर खड़े वाहन में पीछे से टाटा एस जा घुसी। हादसे में टाटा एस वाहन के परखच्चे उड़ गए। टाटा एस में सवार गीतांजलि मनहरे उम्र 14 साल निवासी सेरीखेड़ी और अशोक निवासी झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में देवांशु मनहरे, चालक ललित बजाज, नेहा बजाज, अमन कुमार, उमेश गुप्ता, ढोलू राम बाजार घायल हुए हैं। घायलों में 4 गंभीर को अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो को धरसीवां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। धरसीवां पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *