रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की…

Share this

रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ में नीचे मंदिर में माता बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता बम्लेश्वरी मंदिर में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की।

प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता बम्लेश्वरी मंदिर का विशेष महत्व है। सच्चे मन से जो भी भक्त माता बम्लेश्वरी के मंदिर आता है, उनकी मनोकामना पूरी होती है। मुख्यमंत्री के साथ डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर शोभा राम बघेल ने भी पूजा अर्चना की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *