प्रांतीय वॉच

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं छाया विधायक सुनील माहेश्वरी के भाटापारा निवास में शहीद नन्द कुमार पटेल की जयंती मनाई गई

Share this

मुकेश साहू भाटापारा:-प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं छाया विधायक सुनील माहेश्वरी के भाटापारा निवास में शहीद नन्द कुमार पटेल की जयंती मनाई गई।जयंती कार्यक्रम में श्याम मित्र मंडल भाटापारा द्वारा तीन घंटे तक भजन की आकर्षक प्रस्तुति की गई। वहीं बांसुरी वादक राम नारायण मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लगातार तीन घंटे तक गणमान्य नागरिक और कांग्रेस जन पहुंचकर नंदकुमार पटेल के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते रहे। बीच बीच में शहीद नंदकुमार पटेल अमर रहे का नारा भी लगता रहा।
जयंती के अवसर पर छाया विधायक सुनील माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा की हमने पटेल जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में कार्य करते देखा है उनकी कार्यशैली में निडरता ,छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के प्रति जुनून ,साथ ही साथ लोकतंत्र के रक्षा और उसका सम्मान झलकता था। जब बस्तर में रमन सरकार विपक्ष के रैलियों पर रोक लगा ती थी तब लोकतंत्र की रक्षा के लिए निडरता के साथ शहीद नंद कुमार पटेल जी ने कई बार दौरा किया। वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता और गरीब से गरीब जनता के सम्मान का भी ध्यान रखते थे। उनका हमारे बीच से चले जाना अपूरणीय क्षति है।
जयंती पर श्रद्धांजलि देने निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, श्रम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा ,सिंधी साहित्य परिषद सदस्य रोशन हबलानी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता ,ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण अमर मंडावी , शहर अध्यक्ष विनोद बल्लू अग्रवाल , जिला उपाध्यक्षअशोक ध्रुव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ,वरिष्ठ कांग्रेसी नानू सोनी, दीपक वर्मा,केतुमान साहू,अशोक तिवारी धनजी भाई, अयूब भाटिया, जोशी ,गोपाल शर्मा, मुकेश साहू दीपक निर्मलकर, नवीन केसरवानी, राजीव तिवारी,अजय ठाकुर, हेमंत मल, रजनीकांत मंत्री, मुकेश साहू, राजा तिवारी सरपंच पीला राम सेन, रामखेलावन साहू, मनहरण साहू, मोहन साहू, अरुण वर्मा धनाराम ध्रुव, अश्वनी ध्रुव रूपेंद्र बंजारे,घनश्याम सोनवानी,विनोद सोनवानी,घना ध्रुव, दुबेंद वर्मा, मनहरन साहू,बलराम साहू महिला कांग्रेस लक्ष्मी पांडे कुमारी बाई साहू सतरूपा वर्मा ,कुमारी जांगड़े दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास, निर्मला कोसरे आदि सहित भारी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *