प्रांतीय वॉच

भाजपा की परिवर्तन पदयात्रा हर्षिता पाण्डेय के नेतृत्व में विधानसभा में निकाली गई

Share this

संतोष ठाकुर
तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भूपेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस क्रम में श्रीमती हर्षिता पाण्डेय के नेतृत्व में सुदुर जंगल क्षेत्र के गाँव परसापारा-टिंगीपुर से परिवर्तन पदयात्रा निकाली गई ।जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणजनो ने हिस्सा लिया।
भाजपा के आह्वान पर आज विधानसभा के विजयपुर मंडल के ग्राम परसापारा से परिवर्तन पदयात्रा प्रारम्भ हुई। जो परसापारा, टिंगीपुर नाका, नवागांव, नावाडीह एवं पाली से होकर गुजरी। इस पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने बदलाव के लिए हुंकार भरते हुए भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस मार्ग पर हम ये पदयात्रा निकाल रहे हैं। जिस पर हम चल रहे है। उसकी जर्जर हालत किसी से छुपी नही है। पूरे विधानसभा में सड़कों के हाल बेहाल है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी ये सरकार सड़कों की मरम्मत तक नही करा पा रही है। कमजोर आय वर्ग के लोगों के आवास काँ पैसा वापस केंद्र को चला गया। ये सरकार गरीबों के आवास नही बनवा सकी। शराब बंदी का झूठा वादा कर महिलाओं को बरगलाकर सिर्फ वोट लिया गया। ये वादा पूरा नही हुआ। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी झूठा निकला। कानून व्यवस्था लुंज पुंज हो चुकी है।
श्रीमती हर्षिता ने कहा कि ग्रामीणों के सम्मान के लिए भाजपा मैदान में है। अब वक्त आ गया है। कि इस निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। परिवर्तन करना है और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है।

इस पदयात्रा में संतोष कश्यप मंडल अध्यक्ष, दिनेश साहू महामंत्री ,प्यारेलाल जायसवाल महामंत्री , रघुवीर सिंह ठाकुर, क्षितिज गौरहा, ओमप्रकाश कौशिक, सुनील यादव ,राजेश खाण्डे, रामधार साहू, बाबुलाल साहू, डां एकान्त मजूमदार, कुलदीप मिश्रा, मिलाप सिंह ,शिव यादव ,धनीराम, गोपाल साहू ,धनीराम साहू ,अरविंद मरकाम ,लल्लू साहू, दरश राम पोर्तेेे, मिलऊ राम यादव, राजाराम यादव ,तुलसी यादव, सुखदेव ध्रुव, प्रताप साहू ,सुखदेव शुक्ला, अभिनव ,रामभरोस मरकाम, संतराम ,कमल सिंह, जय सिंह, उमेश जायसवाल, धनंजय कश्यप, विक्की कौशिक, उत्तम श्रीवास, अश्वनी वैष्णव, अवधेश वैष्णव, सीताराम मंडावी ,दुर्गेश कश्यप ,श्रवण कश्यप, गया कश्यप,रोहणी पोर्ते, रामलाल ,जगत, विष्णु नेताम ,तेजराम, रमा देवी साहू ,पूर्णिमा साहू ,निधि, अंजू मरकाम ,रजनी ,उषा सिंह ,रामकली, श्यामबाई ,रामबाई ,बिशाहीन, नीरा, देव कुमार ,हेमीनबाई ,सावित्री साहू, दीपक ,सुनील ध्रुव आदि शामिल थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *