प्रांतीय वॉच

2900 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रति एकड़ 22 क्विंटल धान की खरीदी करे.. टेसूलाल धुरंधर

Share this

बलौदाबाजार:-छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेसूलाल धुरंधर ने विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार से ‘किसान न्याय योजना’ के औचित्य को बरकरार रखने 2900 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 22 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में धान का समर्थन मूल्य 1750 रूपए था तब बोनस की राशि 750 रुपए अर्थात् धान के समर्थन मूल्य का लगभग 42% मिल रहा था। केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाता है, इस वर्ष घोषित समर्थन मूल्य 2040 रुपए में 42 प्रतिशत की राशि जोड़ें तो लगभग 2900 रुपए बनता है इस प्रकार प्रदेश सरकार को अपने द्वारा बहुप्रचारित ‘न्याय योजना ‘ के औचित्य को बनाए रखने 2900 रूपए में धान की खरीदी करते हुए 2019-20,2020-21,2021-22 की खरीदी का ‘एमएसपी’ में अंतर के एरियर की राशि नैतिकता के नाते किसानों के खाते में शीघ्र जमा करना चाहिए। इसी प्रकार प्रदेश सरकार से 22 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने की मांग के संबंध में कहा कि वर्ष 2018 तक केंद्र सरकार राज्य से 43 लाख मीट्रिक टन चांवल केंद्रीय कोटा के लिए खरीदी करती थी तब तत्कालीन भाजपा सरकार 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से करती थी आज की स्थिति में केंद्र की मोदी सरकार 60 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य सरकार से खरीदी करती है अर्थात् केंद्र द्वारा खरीदी की दर डेढ़ गुणा बढ़ा दी गई है इस प्रकार अब राज्य सरकार का दायित्व बनता है किसानों के हित में 22 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी सुनिश्चित करते हुए तथाकथित ‘किसान न्याय योजना’ की सार्थकता सिद्ध करें ..

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *